अध्यात्म

दुर्गा महाष्टमी के दिन करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि, होगी मां दुर्गा की कृपा

Written by hindicharcha

आज अष्टमी तिथि है। वैसे तो नवरात्रि के पूरे नौ दिन खास माने जाते है, लेकिन अष्टमी तिथि (Ashtami Ke Upay) को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत विशेष माना जाता है। अष्टमी तिथि को महाअष्टमी या दुर्गाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और मिट्टी के नौ कलश रखकर देवी दुर्गा के नौ शक्तियों का आह्वान किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन किए गए उपाय (Ashtami Ke Upay) विशेष फलदायी माने जाते हैं

  • नवरात्रि में दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करना जरूरी होता है, लेकिन अगर किसी कारणवश आप यह पाठ अब तक नहीं कर पाए हैं तो इसे महाअष्टमी के दिन जरूर करें। अष्टमी की रात घर में या दुर्गा मंदिर में जाकर दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • मां दुर्गा को कमल का फूल बहुत प्रिय है, महाअष्टमी की रात को मां दुर्गा के चरणों में 8 कमल के फूल अर्पित करने से आपको विशेष लाभ होगा। ये उपाय (Ashtami Ke Upay) आपकी हर मनोकामना पूरी करेगा।
  • अगर आप लंबे समय से कर्ज के कारण परेशान है, महाष्टमी के दिन मां दुर्गा को 9 लौंग चढ़ाएं और फिर मां काली के दर्शन करें। ऐसे करने से आपको कर्ज से जरुर छुटकारा मिलेगा।
  • दुर्गाष्‍टमी की रात को अपने घर के मेन गेट पर गाय के घी का एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे सारे ग्रह दोष दूर होते हैं और सौभाग्‍य की वृद्धि होती है।
  • महाअष्टमी की रात देवी के मंदिर में उन्हें सोलह श्रृंगार चढ़ाने से जीवन की सारी मुसीबतें व बाधाएं दूर होती हैं। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आती है, आपसी स्नेह बढ़ता है।
  • महाष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दिये जलाएं, साथ ही उनकी परिक्रमा करें। ऐसा करने घर से सभी रोग-दोष का नाश होगा।
  • अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाना चाहिए। इस टोटके को करने से मां आपसे प्रसन्न होगी, जीवन की सभी बधाएं दूर होगी और आपकी सभी मुरादें पूरी करेंगी।
  • अष्टमी तिथि को कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोज कराने के बाद, उन्‍हें लाल रंग की चुनरी, नारियल, चावल और पैसे भेंट में दें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर खूब सुख-समृद्धि देती हैं। साथ ही उनकी कृपा आप पर बनी रहेगी।
  • दुर्गा अष्टमी के दिन पीपल के 11 पत्‍तों पर घी और सिंदूर मिलाकर राम का नाम लिखें, फिर इन्‍हें हनुमान जी को चढ़ा दें। ऐसा करने से हर संकट दूर होगा।

Leave a Comment