अध्यात्म

आठ और बारह मुखी दीपक से कैसे करें भगवान को खुश

Written by hindicharcha

नमस्कार दोस्तों हिंदी चर्चा में आपको स्वागत है, आज की अध्यात्म चर्चा में हम आपको बताएँगे आठ और बारह मुखी दीपक भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए और साथ में पीली सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

भगवान विष्णु की प्रसन्नता के लिए सोलह बत्तियों का दीपक जलाना चाहिए।

लक्ष्मीजी की प्रसन्नता के लिए सात मुखी घी का दीपक जलाना चाहिए।

भगवान विष्णु की दशावतार आराधना के समय दस मुखी दीपक जलाना चाहिए।

इष्ट सिद्धी, ज्ञान प्राप्ति के लिए गहरा और गोल दीपक प्रयोग में लेना चाहिए।

शत्रुनाश, आप्ती निवारण के लिए मध्य में से ऊपर उठा हुआ दीपक प्रयोग में लेना चाहिए।

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए दीपक सामान्य गहरा होना चाहिए।

हनुमान भगवान की प्रसन्नता के लिए तिकोने दीपक का प्रयोग करना चाहिए और उसमें चमेली के तेल का प्रयोग कर दीपक जलाना चाहिए।

सर्व प्रकार की साधनाओं में मूंग, चावल, गेहूं, उड़द और ज्वार को सामान्य भाग में लेकर इसके आटे का दीपक श्रेष्ठ होता है।

किसी-किसी साधना में अखंड जोत जलाने का भी विशेष विधान है जिसे शुद्ध गाय के घी और तिल के तेल के साथ भी जलाया जा सकता है।

विशेषत: यह प्रयोग आश्रमों और देव स्थानों के लिए प्रयोग करना चाहिए।

हम आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको इसमें कोई त्रुटी लगे तो कृपया हमें कमेंट्स के माध्यम से बताएँ ताकि हम इसमें सुधार कर सकें. धन्यवाद.

यह भी पढ़ें :

पूजा गृह में दीपक प्रज्वलित करने का तरीका

किस कारण भगवान शिव का कंठ नीला पड़ गया

श्रीराम के वापस विष्णु लोक गमन की पौराणिक कहानी

सुंदरकांड से ली गयी हनुमानजी द्वारा लंका दहन की कथा

Leave a Comment